Breaking News

विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी ‘बहुत-बहुत बधाई’

jantaserishta.com
3 Jun 2025 11:46 AM IST
विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश की मैग्नस कार्लसन पर जीत के लिए धनुष ने दी ‘बहुत-बहुत बधाई’
x
चेन्नई: विश्व नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने और पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश को देशभर से बधाई मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब अभिनेता धनुष ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह देश के लिए प्रेरणा हैं।
रविवार को गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराकर बड़ी जीत हासिल की। यह जीत दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी के खिलाफ क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता में उनकी पहली जीत थी। गुकेश को बधाई देने के लिए अभिनेता धनुष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "वर्ल्ड के नंबर 1 खिलाड़ी को हराने और पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए डी गुकेश को बहुत-बहुत बधाई। आपका धैर्य सराहनीय है और सभी के लिए प्रेरणा है।"
धनुष से पहले सोमवार को नॉर्वे शतरंज 2025 में कार्लसन पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले गुकेश की पीएम मोदी ने अपने 'एक्स' हैंडल पर साझा किए गए एक पोस्ट के जरिए प्रशंसा की। उन्होंने नॉर्वे के विश्व नंबर एक और पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन पर शानदार जीत की सराहना की।
पीएम मोदी ने लिखा, "गुकेश को सर्वश्रेष्ठ प्रतिद्वंदी के खिलाफ उनकी बेहतरीन जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई! नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ यह उनकी पहली जीत है, जो उनकी प्रतिभा और लगन को दिखाती है. हम उनके आगे के सफर के लिए भी ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं!"
भारत के 19 वर्षीय शतरंज स्टार गुकेश मौजूदा विश्व चैंपियन भी हैं। गुकेश ने अपने करियर में पहली बार क्लासिकल फॉर्मेट में कार्लसन को हराया। उन्हें इस उपलब्धि के लिए सराहना मिल रही है। इस मैच में कार्लसन के रिएक्शन की भी काफी चर्चा हुई जिन्होंने झुंझलाहट में हार के बाद अपना हाथ टेबल पर दे मारा था। आमतौर पर शांत संयमित खेल के लिए मशहूर कार्लसन का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह गुकेश की जीत की व्यापकता को भी बयां करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story