Breaking News

IPL: स्लो ओवर रेट के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर लगा जुर्माना

jantaserishta.com
25 April 2023 4:19 PM IST
IPL: स्लो ओवर रेट के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पर लगा जुर्माना
x

फाइल फोटो

हैदराबाद (आईएएनएस)| दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 रनों से जीत दर्ज की जो इसकी लगातार दूसरी जीत है।
इम्पैक्ट प्लेयर मुकेश कुमार ने एसआरएच के अंतिम ओवर में 13 रनों का बहुत शानदार बचाव किया।
वाशिंगटन सुंदर (4-0-28-3) और भुवनेश्वर कुमार (4-0-11-2) ने शानदार स्पैल से डीसी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी और 20 ओवरों मेंदिल्ली कैपिटल्स को 144/9 पर रोक दिया था।
आईपीएल ने एक बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है।
इसमें कहा गया, चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के तहत ये इस सीजन की उनकी पहली गलती थी, इसलिए वार्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 के अपने अगले मैच में 29 अप्रैल यानि शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story