Breaking News

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव, हुए होम क्वारंटीन

Rounak Dey
21 April 2023 11:32 PM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव, हुए होम क्वारंटीन
x
हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटीन में हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी अधिकारियों की तरफ से दी गई है। अधिकारियों ने बताया है कि मंत्री फिलहाल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटीन में हैं।
रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस जानकारी दी गई है कि डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
पहले भी हो चुके हैं संक्रमित
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार कोरोना संक्रमित नहीं हुए हैं। इससे पहले भी वह एक बार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक इससे पहले पिछले साल 10 जनवरी 2022 को राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
क्या है कोरोना का हाल
कोरोना महामारी एक बार फिर देश में पैर पसार रही है। कोरोना के मामलों में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिली है। स्वास्थय मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 12,591 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना के मामलों का ये दैनिक आंकड़ा पिछले 8 महीनों में सबसे अधिक है।
Next Story