- Home
- /
- Breaking News
- /
- विनाशकारी चक्रवात से...
Breaking News
विनाशकारी चक्रवात से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 पहुंची
jantaserishta.com
19 Jun 2023 2:47 PM IST

x
ब्रासीलिया: दक्षिणी ब्राजील में आए अति-उष्णकटिबंधीय चक्रवात से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं। देश की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जून से शुरू हुए इस तूफान और बाढ़ ने दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल के 40 से अधिक शहरों को प्रभावित किया है, जो उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा से सटे हैं।
नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार लापता लोगों को खोजने का अभियान अभी भी जारी है। रिपोर्ट के अनुसार सप्ताहांत में पांच लाख से अधिक लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ा। वहीं इस आपदा से 4,913 लोग विस्थापित हुए। राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने प्रभावित क्षेत्रों को सहायता देने का वादा किया है।
Tagsदक्षिणी ब्राजीलब्राजीलविनाशकारी चक्रवातचक्रवात13 मौतSouthern BrazilBrazilDevastating cycloneCyclone13 dead
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





