Breaking News

वियतनाम के हालोंग बे में क्रूज जहाज़ पलटा, 37 लोगों की मौत

jantaserishta.com
20 July 2025 5:16 PM IST
वियतनाम के हालोंग बे में क्रूज जहाज़ पलटा, 37 लोगों की मौत
x
बीजिंग: वियतनाम समाचार एजेंसी के अनुसार, 19 जुलाई को वियतनाम के क्वांग निन्ह प्रांत के हालोंग खाड़ी में क्रूज जहाज पलटने से 37 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 10 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रूज जहाज पर 48 यात्री सवार थे, जिनमें सभी वियतनामी थे, तथा चालक दल के पांच सदस्य थे। अभी भी चार पीड़ितों की पहचान की पुष्टि की जानी है। इसके अतिरिक्त, पहले बचाए गए 11 लोगों की संख्या को घटाकर 10 कर दिया गया, क्योंकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 19 जुलाई को अचानक आए तूफान के कारण क्रूज जहाज पलट गया। दुर्घटना के बाद, संबंधित विभागों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया और वियतनामी उप प्रधानमंत्री ट्रान होंग हा कार्य का निर्देशन करने के लिए घटनास्थल पर गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story