- Home
- /
- Breaking News
- /
- जून में सीपीआई पिछले...
Breaking News
जून में सीपीआई पिछले वर्ष की समान अवधि के बराबर रही
jantaserishta.com
10 July 2023 5:00 PM IST

x
बीजिंग: चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 10 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार जून में राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई पिछले महीने में 0.2% की वृद्धि से बदलकर बराबर हो गई। इस वर्ष की पहली छमाही में, सीपीआई पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में औसतन 0.7% बढ़ी है।
आंकड़ों के अनुसार जून में खाद्य कीमतों में पिछले वर्ष की समान अवधि से 2.3% की वृद्धि हुई, जो पिछले महीने की तुलना में 1.3 प्रतिशत अंक की वृद्धि है। गैर-खाद्य कीमतें पिछले महीने में स्थिर रहने से 0.6% की कमी में बदल गईं।
जून में तेल और कोयले जैसी थोक वस्तुओं की कीमतों में निरंतर गिरावट और पिछले वर्ष की समान अवधि में उच्च तुलनात्मक आधार जैसे कारकों से प्रभावित होकर, राष्ट्रीय औद्योगिक उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी पीपीआई 5.4% गिर गया। यह कमी पिछले महीने की तुलना में 0.8 प्रतिशत अंक अधिक थी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





