Breaking News

आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश, अमेरिका ने भारतीय नागरिक पर लगाया आरोप

admin
29 Nov 2023 5:30 PM GMT
आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश, अमेरिका ने भारतीय नागरिक पर लगाया आरोप
x

नई दिल्ली। खालिस्तानी नेता और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने नया दावा किया है। अमेरिका ने एक भारतीय नागरिक पर सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। अमेरिकी अटॉर्नी के कार्यालय ने बुधवार को कहा कि निखिल गुप्ता नाम के एक भारतीय को चेक रिपब्लिक के अधिकारियों ने जून में गिरफ्तार किया था अब उसके प्रत्यर्पण का इंतजार किया जा रहा है।

मैनहट्टन में शीर्ष संघीय वकील डेमियन विलियम्स ने एक बयान में कहा, “सार्वजनिक रूप से सिखों के लिए एक संप्रभु राज्य की वकालत करने वाले एक अमेरिकी नागरिक (पन्नू) की हत्या की साजिश भारत से रची जा रही थी।” बता दें अमेरिका ने पहले भी ऐसा दावा किया था कि एक सिख अलगाववादी को मारने की साजिश की जा रही थी, जिसे अमेरिका ने विफल कर दिया था।

Next Story