Breaking News

फर्जी लेटर वायरल मामलें में कांग्रेसियों ने सिविल लाइन में की शिकायत

admin
15 Nov 2023 4:28 PM GMT
फर्जी लेटर वायरल मामलें में कांग्रेसियों ने सिविल लाइन में की शिकायत
x

रायपुर। कांग्रेसियों ने आज सिविल लाइन थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराया है। कांग्रेसियों ने ये आरोप लगाया है कि एक फर्जी लेटर भाजपा द्वारा वायरल और प्रेषित किया जा रहा है। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल का लिखा हुआ बताया जा रहा है। इसमें चुनाव के परिणामों को लेकर एक मनगढंत आकलन किया गया है और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नाम से भी दुष्प्रचार किया जा रहा है।

🚨नीचता एलर्ट

चुनाव में हार होती देख, नीचता पर उतरे भाजपाई

– 2018 की तरह ही फिर भाजपा ने वायरल किया फर्जी लेटर
– सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गयी
– चुनाव में कांग्रेस पार्टी का नुक़सान करने की दृष्टि से दुष्प्रचार करने के लिए फ़र्ज़ी पत्र जारी करने की शिकायत और प्राथमिकी… pic.twitter.com/r7VyT3WpVx

— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 15, 2023


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उन्हें आशंका है कि इस तरह की हरकतें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पार्टी का चुनाव प्रचार संभाल रही कंपनी ‘वराहे’ द्वारा ही अंजाम दिया जा रहा है। क्योंकि इस तरह के कुत्सित प्रयास और हथकंडे भारतीय जनता पार्टी ही अपनाती रही है। पिछले चुनाव में भी भाजपा के नेताओं की ओर से ऐसा ही एक फ़र्जी पत्र मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए जारी किया गया था। कांग्रेसियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और उनकी प्रचार कंपनी वराहे और उनके छत्तीसगढ़ का कामकाज संभाल रहे रंगेश श्रीधर और श्रेयस भारद्वाज के ख़िलाफ़ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए और तुरंत इसे रोकने की कार्रवाई की जाए।

Next Story