Breaking News

चीनी सेना ने थाईवान जलडमरूमध्य से गुजरे अमेरिकी जहाजों की निगरानी की

jantaserishta.com
12 Feb 2025 4:52 PM IST
चीनी सेना ने थाईवान जलडमरूमध्य से गुजरे अमेरिकी जहाजों की निगरानी की
x
बीजिंग: चीनी जन मुक्ति सेना के पूर्वी थिएटर कमांड के प्रवक्ता ने बुधवार को अमेरिकी जहाजों के थाईवान जलडमरूमध्य से गुजरने के बारे में बात की।
प्रवक्ता ली शी ने कहा कि 10 से 12 फरवरी तक अमेरिका के यूएसएस जॉनसन और बोडिच समुद्र विज्ञान सर्वेक्षण जहाज थाईवान जलडमरूमध्य से गुजरे। पूर्वी थिएटर कमांड ने नौसेना और वायु सेना भेजकर अमेरिकी जहाज के पारगमन की पूरी निगरानी की और कारगर ढंग से निपटारा किया। अमेरिका की कार्रवाई ने गलत संकेत दिया और सुरक्षा जोखिम बढ़ाया। पूर्वी थिएटर कमांड हमेशा उच्च सतर्कता बरतता है और राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा व क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की दृढ़ता से रक्षा करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story