- Home
- /
- Breaking News
- /
- आधुनिकीकरण को मजबूत...
Breaking News
आधुनिकीकरण को मजबूत आधार देती चीन की सभ्यता: शी चिनफिंग
jantaserishta.com
3 Jun 2023 3:44 PM IST

x
बीजिंग (आईएएनएस)| चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 1 और 2 जून को पेइचिंग में चीनी राष्ट्रीय प्रकाशन व संस्कृति के आर्काइवज भवन और चीनी इतिहास अकादमी का दौरा किया और सांस्कृतिक देखभाल तथा विकास पर एक बैठक में भाग लिया। इस बैठक में शी चिनफिंग ने चीनी राष्ट्र की आधुनिक सभ्यता के निर्माण पर बल दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान युग में देश समृद्ध है और समाज शांत तथा स्थिर है, जिसके पास राष्ट्रीय संस्कृति संभालने की इच्छा और क्षमता है। हमें इस बड़ी बात का बखूबी अंजाम देना चाहिए।
उन्होंने चीनी सभ्यता की मुख्य विशेषताओं और आधुनिक सभ्यता पर उसके प्रभावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चीनी सभ्यता की निरंतरता प्रख्यात है। इसने तय किया है कि चीनी राष्ट्र को अपने रास्ते पर चलना है। सृजन चीनी सभ्यता की बड़ी विशेषता भी है। इसने चीनी राष्ट्र की उद्यमीशीलता और साहसी का चरित्र निर्धारित किया है। चीनी सभ्यता में एकता एक उल्लेखनीय विशेषता भी है। इसने तय किया है कि देश की एकता हमेशा चीन के केंद्रीय हितों का केंद्र है। इसके अलावा चीनी सभ्यता में समावेश और शांति की भी स्पष्ट विशेषता है।
शी ने बल दिया कि चीनी आधुनिकीकरण राष्ट्र की सभ्यता को आधुनिक शक्ति प्रदान करता है, जबकि चीनी राष्ट्र की सभ्यता चीनी आधुनिकीकरण का मजबूत आधार रखती है।
उन्होंने कहा कि हमें चीनी राष्ट्र की आधुनिक सभ्यता के निर्माण के लिए सांस्कृतिक आत्म-विश्वास को मजबूत कर अपने रास्ते पर चलना है और आध्यात्मिक स्वतंत्रता को पूरा करना है। हमें खुलेपन, समावेश, सही रास्ते पर आधारित सृजन पर कायम रहकर ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत संभालकर वर्तमान युग का नया अध्याय जोड़ना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





