- Home
- /
- Breaking News
- /
- चीन ने समानव चंद्र...
Breaking News
चीन ने समानव चंद्र लैंडिंग की प्रारंभिक योजना सार्वजनिक की
jantaserishta.com
13 July 2023 5:01 PM IST

x
बीजिंग (आईएएनएस)। चीनी समानव अंतरिक्ष परियोजना कार्यालय ने 12 जुलाई को समानव चंद्र लैंडिंग की प्रारंभिक योजना सार्वजनिक की। इसके मुताबिक चीनी अंतरिक्ष यात्री वर्ष 2030 से पहले चंद्र पर कदम रखेंगे और वैज्ञानिक सर्वेक्षण करेंगे।
मध्य चीन के वुहान शहर में आयोजित नौवें चीन अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड्डयन के शिखर सम्मेलन पर चीनी समानव अंतरिक्ष परियोजना कार्यालय के उप प्रमुख डिजाइनर चांग हाईल्येन ने बताया कि योजना के अनुसार चीन वर्ष 2030 से पहले समानव चंद्र लैंडिंग पूरा कर वैज्ञानिक सर्वेक्षण चलाएगा और इसके बाद चंद्र पर वैज्ञानिक अनुसंधान परीक्षा स्टेशन स्थापित करेगा।
चीन की प्रारंभिक योजना के मुताबिक चीन दो वाहक रॉकेटों से अलग-अलग तौर पर एक चंद्र लैंडर और एक समानव स्पेस क्राफ्ट चंद्र कक्षा में पहुंचाएगा। स्पेस क्रॉफ्ट और लैंडर के जुड़ाव होने के बाद अंतरिक्षयात्री लैंडर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद लैंडर चांद पर निर्धारित क्षेत्र पर उतरेगा और अंतरिक्षयात्री चांद पर जाकर वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर नमूने एकत्र करेंगे। निर्धारित कार्य पूरा करने के बाद अंतरिक्ष यात्री लैंडर पर सवार होकर चांद की कक्षा में वापस आएंगे और स्पेस क्रॉफ्ट में प्रवेश कर पृथ्वी पर लौटेंगे।
अब चीनी वैज्ञानिक व अनुसंधानकर्ता लांग मार्च-10 रॉकेट, नयी पीढ़ी वाले स्पेस क्रॉफ्ट ,चंद्र लैंडर समानव चंद्र रोवर आदि उपकरणों के अनुसंधान व निर्माण में जुटे हुए हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





