Breaking News

सूडान में संघर्ष, चीन ने अपने 1,508 नागरिकों को निकाला

jantaserishta.com
24 Jun 2023 4:51 PM IST
सूडान में संघर्ष, चीन ने अपने 1,508 नागरिकों को निकाला
x
बीजिंग: चीनी विदेश मंत्रालय के कांसुलर मामले विभाग की निदेशक वु शी ने हाल में बताया कि इस अप्रैल में सूडान में सशस्त्र मुठभेड़ शुरू होने के बाद विदेश मंत्रालय आदि विभागों ने आपात अभियान चलाकर सुरक्षित रूप से सूडान से अपने 1508 नागरिकों को निकाला। वु शी ने लिनच्या नंबर 7 नामक सालोन पर नये युग में चीन के कांसुलर कार्य का परिचय देते हुए यह बात कही।
वु शी ने बताया कि चीनी नागरिकों के अलावा चीनी पक्ष ने अपनी क्षमता के अंदर सक्रियता से अन्य देशों के नागरिकों की सहायता की और 200 से अधिक पाक नागरिकों समेत अन्य आठ देशों के नागरिकों को निकालने में मदद की। वु शी के अनुसार नये युग के 10 साल में विदेश मंत्रालय ने लगभग 20 बार विदेशों में फंसे चीनी नागरिकों को आपात रूप से निकालने की कार्रवाइयां की हैं। वु शी ने इयह भी बताया कि चीन ने अब 152 देशों के साथ विभिन्न किस्मों के पासपोर्ट के लिए वीजा की छूट संधि पर हस्ताक्षर किये हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story