- Home
- /
- Breaking News
- /
- दक्षिण चीन सागर के...
Breaking News
दक्षिण चीन सागर के बारे में गैरकानूनी मध्यस्थ-निर्णय स्वीकार नहीं करता चीन: चीनी विदेश मंत्रालय
jantaserishta.com
12 July 2023 4:08 PM IST

x
बीजिंग: दक्षिण चीन सागर पर तथाकथित मध्यस्थ-निर्णय को लेकर फिलिपींस के विदेश मंत्री की संबंधित बातों के प्रति चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 12 जुलाई को बताया कि इस मामले पर चीन का रूख निरंतर, स्पष्ट और सुदृढ़ है। चीन इस निर्णय को स्वीकार नहीं करता और उसे मान्यता नहीं देता। इस निर्णय आधारित किसी भी मत व कार्रवाई को स्वीकार नहीं करता।
प्रवक्ता ने बताया कि चीनी विदेश मंत्रालय ने 12 जुलाई 2016 को इस मामले के बारे में विशेष बयान जारी किया था। इस बयान में कहा गया कि मध्यस्थ न्यायाधीकरण ने देश की सहमति सिद्धांत के विरुद्ध गैरकानूनी रूप से इस मामले की सुनवाई की और निर्णय किया, जिसने यूएन समुद्र समझौते और अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन किया। उसका फैसला अवैधिक और अप्रभावी है। दक्षिण चीन सागर पर चीन की प्रभुसत्ता और अधिकार लंबे समय से है, जिसके पर्याप्त ऐतिहासिक व कानूनी प्रमाण हैं। किसी भी स्थिति में वह इस गैरकानूनी मध्यस्थ-निर्णय से प्रभावित नहीं है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले पर चीन के पक्ष को सौ से अधिक देशों का समर्थन मिला है ।
(साभार-- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





