Breaking News

शादी के बाद मिला धोखा, युवक ने दूसरी लड़की पहले से किया था गर्भवती

admin
26 Nov 2023 6:33 PM GMT
शादी के बाद मिला धोखा, युवक ने दूसरी लड़की पहले से किया था गर्भवती
x

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दूल्हे ने घर पर आई दुल्हन को छोड़कर शहर में ही रहनी वाली प्रेमिका के पास पहुंच गया। प्रेमिका ने दुल्हन और उसके भाई को दूल्हे से साथ रिश्ते और फोटो-वीडियो के साथ वीडियो कालिंग कर अपने रिश्ते का प्रमाण दे दिया। जैसे ही प्रेमिका को अपने दूल्हे की हरकतों की जानकारी हुई, दुल्हन के होश उड़ गए। अपने सपनों को टूटते देख उसने पूरे मामले की जानकारी अपने मायके में भाई और परिवार के लोगों को दी। बेटी की शादी में आए मेहमान अभी घर पर ही थे, क्योंकि बेटी की बिदाई के चंद घंटे ही हुए थे। बेटी की बिदाई में मायके वाले के आंख से बहे आंसू सूखे भी नहीं थे कि बेटी और उनके परिवार वालों के साथ इतना बड़ा धोखा हो गया।

मामला बलौदाबाजार शहर का है। जहां 24 नंबर को एक तिवारी परिवार में शादी हुई। जहां 25 नवंबर को घर पर डोली आई। जैसे ही घर पर डोली आई दूल्हा जरूरी काम का हवाला देकर वैवाहिक रश्म भी पूरा नहीं किया और घर से चला गया। वहीं डोली में आई दुल्हन को अपने दूल्हे का घर लौटने का इंतजार था, ताकि बाकी रस्म पूरा कर नवदांपत्य की गाड़ी आगे बढ़ सके, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बड़े अरमान से हाथों में मेहंदी लगाये ससुराल आई नई नवेली दुल्हन के सपने उस समय चकनाचूर हो गए जब उसे पति से संबंध रखने वाली प्रेमिका ने अपनी मांग भरते वीडियो और साथ में रहते वीडियो भेज हकीकत बताई.हकीकत पता चलते ही दुल्हन के होश उड़ गए।

दरअसल, बलौदाबाजार के गांधी चौक से बारात 24 तारीख को भिलाई गई थी, जो पूरे सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ लड़के और लड़की ने समाज के प्रबुद्धजन के समक्ष के सात फेरे लिए। लड़की के माता पिता ने बड़े सुखद अरमानों के साथ अपनी बेटी की बिदाई की थी। दुल्हन बड़े अरमानों के साथ डोली में ससुराल आई। यहां रिवाजों के साथ ससुराल वालों ने स्वागत किया। इसके बाद जो हुआ वो चौकाने वाला था।

विवाह का रस्म खत्म पूरा किए बेगार दूल्हा काम का बहाना कर घर से चला गया. देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो दुल्हन ने दूल्हे के मोबाइल पर कॉल किया, तो उनका फोन एक लड़की ने उठाया। बताया कि उसने उसके साथ शादी की है। वह सात महीने की गर्भवती है। दूल्हा अभी भी उसके साथ है। कहते हुए वीडियो कॉल पर दिखा दिया।

प्रेमिका का मांग भरते दूल्हे का वीडियो दुल्हन और साले को भेज दिया। युवती ने एक वीडियो दुल्हन और उसके भाई को भेजा, जिसमें दूल्हा दूसरी लड़की की मांग भर रहा है और साथ रहने का वादा कर रहा है। दुल्हन के माता-पिता सुबह पहुंचे बेटी के सुसराल लिखित आवेदन लेकर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

सुबह दुल्हन के माता पिता बलौदाबाजार पहुंचे और कोतवाली थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते आवेदन और वीडियो की पेन ड्राइव दी। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। परिवार को परामर्श केंद्र जाने की सलाह दी है। इधर लड़के ने उस लड़की के साथ लिखित में समझौता कर साथ रहने की बात कहते हुए शपथ पत्र दिया है। वहीं दुल्हन के मायके वालों ने लड़के की जमकर धुनाई की है। ऐसा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक नई दुल्हन और मायके वालों के साथ समझौते की बात चल रही है।

वहीं इस संबध में सिटी कोतवाली प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं है। लिखित शिकायत आई होगी तो उसकी जानकारी नहीं है।

Next Story