Breaking News

बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत के बाद मची चीख पुकार

jantaserishta.com
16 July 2023 5:04 PM IST
बस खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत के बाद मची चीख पुकार
x
13 घायल.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दियामेर जिले के गिलगित-बाल्टिस्तान में रविवार को एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, दियामेर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुहम्मद अयाज ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बस लाहौर से गिलगित जा रही थी।
एसएसपी ने कहा कि बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबर खान ने लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों का फ्री इलाज करने का आदेश दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story