- Home
- /
- Breaking News
- /
- लीजेंड मोहम्मद अली से...
Breaking News
लीजेंड मोहम्मद अली से लड़ने वाले मुक्केबाज कौर सिंह का 74 वर्ष की उम्र में निधन
jantaserishta.com
27 April 2023 2:18 PM IST

x
फाइल फोटो
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| पूर्व एशियाई मुक्केबाजी चैंपियन कौर सिंह, जो लीजेंड मोहम्मद अली से एक प्रदर्शनी मैच में भिड़े थे, का हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक अस्पताल में गुरूवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे और कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करा रहे थे।
भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद वह पंजाब के संगरूर जिले में अपने पैतृक गांव खनाल खुर्द में रह रहे थे।
कौर सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छह स्वर्ण पदक जीते थे जिसमें 1982 एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक शामिल था।
उनके यादगार मैचों में से एक मुकाबला मुक्केबाजी लीजेंड मोहम्मद अली के साथ चार राउंड का प्रदर्शनी मैच था जो 27 जनवरी 1980 को दिल्ली में लड़ा गया था।
सिंह ने नई दिल्ली में 1982 के एशियाई खेलों में हैवीवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
इस महीने पंजाब सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में चार महान खिलाड़ियों की जीवन गाथा प्रकाशित करने की योजना की घोषणा की थी जिसमें कौर सिंह एक थे।
तीन अन्य खिलाड़ी हॉकी ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर, महान एथलीट मिल्खा सिंह और भारत के पहले अर्जुन अवार्डी और ओलम्पियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा हैं।
उन्हें नौंवीं और दसवीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा की किताबों में शामिल किया गया है।
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "कौर सिंह का निधन देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। मैंने सम्बंधित अधिकारियों को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाने के निर्देश दिए हैं। हम उनके परिवार को हरसंभव मदद करेंगे।"
उनकी उपलब्धियों के लिए कौर सिंह को 1982 में अर्जुन पुरस्कार, 1983 में पद्मश्री और 1988 में विशिष्ट सेवा मैडल प्रदान किया गया था ।
Tagsमुक्केबाज कौर सिंहकौर सिंहकौर सिंह निधनसंगरूरBoxer Kaur SinghKaur SinghKaur Singh passed awaySangrur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





