- Home
- /
- Breaking News
- /
- चीन की यात्रा पर...
Breaking News
चीन की यात्रा पर जाएंगे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन
jantaserishta.com
15 Jun 2023 5:44 PM IST

x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| बीजिंग की अपनी शुरूआती यात्रा रद्द करने के बाद, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस हफ्ते द्विपक्षीय संबंध बेहतर करने को लेकर चीन की यात्रा पर जाएंगे। दरअसल, चीनी स्पाई बैलून के कारण उनका दौरा पहले ही रद्द हो चुका था। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लिंकेन 2019 के बाद चीन की यात्रा करने वाले बाइडेन प्रशासन के पहले अधिकारी होंगे। बाइडेन के इस दौरे की जानकारी देते हुए पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के सहायक सचिव डैनियल क्रिटेनब्रिंक ने बताया कि दोनों देशों के लिए साझा निष्कर्ष पर पहुंचने का यही सही वक्त है।
क्रिटेनब्रिंक ने कहा कि इस यात्रा का मकसद दोनों देशों में रिश्तों को मजबूत करना है। यह तीन मुख्य लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके तहत कम्युनिकेशन चैनलों की स्थापना के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मामलों को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही जलवायु और वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरता जैसे क्षेत्रों में होने वाली चुनौतियों पर भी बात होगी।
बता दें कि हाल ही में अमेरिका और चीनी अधिकारियों के बीच कई बैठकें हुई हैं, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और स्वयं क्रिटेनब्रिंक शामिल थे। सीएनएन ने सहायक सचिव के हवाले से कहा कि दोनों पक्ष अच्छे से जानते हैं कि संचार का होना कितना महत्वपूर्ण है।
बुधवार को जारी बयान में विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि ब्लिंकेन बीजिंग में वरिष्ठ पीआरसी अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री की यात्रा के बाद हम भविष्य में होने वाली अन्य यात्राओं की उम्मीद करते हैं।
जानकारी के मुताबिक इस यात्रा की घोषणा से पहले ब्लिंकन ने चीनी विदेश मंत्री किन गैंग से फोन पर बात की। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को चीन की चिंताओं का सम्मान करना चाहिए, साथ ही आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका, चीन की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों को कमजोर करना बंद करे।
Tagsअमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकनएंटनी ब्लिंकनअमेरिकाचीनचीन की यात्राUS Secretary of State Antony BlinkenAntony BlinkenUSChinavisit to China
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





