Breaking News

चीनी उद्यम से बना बांग्लादेश का पहला आधुनिक सीवेज निपटारा कारखाना

jantaserishta.com
14 July 2023 5:00 PM IST
चीनी उद्यम से बना बांग्लादेश का पहला आधुनिक सीवेज निपटारा कारखाना
x
बीजिंग: चीनी उद्यम से निर्मित बांग्लादेश दाशरकंदी सीवेज निपटारा कारखाना पूरा होने की रस्म धूमधाम से आयोजित हुई। यह बांग्लादेश का पहला आधुनिक सीवेज निपटारा कारखाना है। बांग्लादेश की प्रधान मंत्री हसीना और चीन राजदूत याओवन समेत कई मेहमान इस रस्म में उपस्थित हुए।
प्रधान मंत्री हसीना ने भाषण देते हुए कहा कि दाशरकंदी सीवेज निपटारा कारखाने का संचालन बांग्लादेश में सीवेज निपटारा व्यवस्था की आम योजना के कार्यांवयन की शुरुआत है, जो संबंधित नदियों की जल गुणवत्ता के सुधार में अहम भूमिका निभाएगा।
चीनी राजदूत याओ वन ने बताया कि चीनी उद्यमों से निर्मित परियोजनाओं से बांग्लादेश के लिए 5 लाख 50 हजार रोजगार के मौके सृजित हुए हैं और कई अरब अमेरिकी डॉलर पूंजी लायी गयी है।
बताया गया है कि दाशरकंदी सीवेज निपटारा कारखाने के संचालन के बाद हर दिन ढाका के 50 लाख लोगों के सीवेज का निपटारा किया जाएगा, जिससे ढाका के जल पर्यावरण में बड़ा सुधार आएगा।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story