Breaking News

नदी में नाव पलटी, 3 की मौत

jantaserishta.com
17 July 2023 4:06 PM IST
नदी में नाव पलटी, 3 की मौत
x
शव बरामद कर लिए गए हैं।
ढाका: बांग्लादेशी पुलिस अधिकारी ने सोमवार को कहा कि ढाका में बुरीगंगा नदी में एक नाव पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अभी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ढाका के कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी शाहीनुर रहमान ने एजेंसी को बताया कि अब तक दो पुरुषों और एक लड़के का शव बरामद किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 8.15 बजे नदी में रेत से भरे एक जल यान (वेसल) से टक्कर के बाद करीब 60 लोगों को ले जा रही नाव पलट गई। उन्होंने कहा कि लापता लोगों के लिए अभी भी तलाशी अभियान जारी है।
अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद अधिकांश यात्री तैरकर किनारे आने में सफल रहे क्योंकि नाव नदी तट के करीब ही पलटी थी। अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा मुख्यालय के एक ड्यूटी अधिकारी रफी अल फारुक ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि आठ लोगों को बचाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story