Breaking News

मुर्शिदाबाद में असामाजिक तत्व तुष्टीकरण की राजनीति के जरिए वोट हासिल करना चाह रहेः रामकृपाल यादव

jantaserishta.com
28 March 2026 12:43 PM IST
मुर्शिदाबाद में असामाजिक तत्व तुष्टीकरण की राजनीति के जरिए वोट हासिल करना चाह रहेः रामकृपाल यादव
x
पटना: बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने प्रदेश में आंधी-बारिश से फसलों को हुए नुकसान, मुर्शिदाबाद में झड़प और ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। मंत्री रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "शुक्रवार को अचानक तेज आंधी और भारी बारिश हुई, जिसका पूरे बिहार का असर पड़ा है। स्वाभाविक रूप से फसलों समेत काफी नुकसान हुआ। हालांकि, मेरे पास अभी तक कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर फसलों के नुकसान पर मुआवजा दिया जाएगा।"
बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई झड़प पर रामकृपाल यादव ने कहा, "कुछ लोग ऐसे मुद्दों का राजनीतिकरण करने की कोशिश करते हैं। मुर्शिदाबाद में कुछ खास समूहों का दबदबा है, जहां अल्पसंख्यक आबादी अधिक है और सनातन धर्म का पालन करने वाले कम हैं। इससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बनता है। चुनावों का फायदा उठाकर कुछ अपराधी या असामाजिक तत्व अशांति फैलाने और तुष्टीकरण की राजनीति के जरिए वोट हासिल करने की कोशिश करते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और उपद्रवियों को चिह्नित करके सरकार और प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।"
रक्षा मंत्रालय द्वारा 2.38 लाख करोड़ के सौदे को हरी झंडी देने पर रामकृपाल यादव ने कहा, "भारत ने रक्षा मामलों या अन्य क्षेत्रों में हमेशा से ही मजबूत स्थिति बनाए रखी है। प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारी सशस्त्र सेनाएं सशक्त बनी रहें और हमारा रक्षा क्षेत्र सुदृढ़ बना रहे।"
उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी कभी संतुष्ट नहीं होंगी। उनकी सोच छोटी है और हमेशा राजनीतिक दृष्टि से हर पहलू को देखती हैं। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को लेकर ममता दीदी का नजरिया ठीक नहीं है। इस संकट पर सभी को एक होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठा रहे हैं।"
इससे पहले, 15 मार्च को रामकृपाल यादव ने कहा था, "टीएमसी का हर कार्यकर्ता गुंडा है। वे हिंसा फैलाकर, दहशत पैदा करके और घुसपैठियों के जरिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। चाहे जितना बलिदान देना पड़े, हम बलिदान देने को तैयार हैं। हम घुसपैठियों, आतंकवादियों और गुंडों से लड़ते रहेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story