- Home
- /
- Breaking News
- /
- एएचएफ जूनियर विमेंस...
Breaking News
एएचएफ जूनियर विमेंस एशिया कप: भारत ने शान से बनाई फाइनल में जगह, सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 5-1 से रौंदा
jantaserishta.com
12 Sept 2026 4:30 PM IST

x
मोकी (चीन): मौजूदा चैंपियन भारत ने शनिवार को एएचएफ जूनियर विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को 5-1 से हराया।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। ड्रैग-फ्लिक स्पेशलिस्ट सुप्रिया ने शानदार खेल दिखाते हुए पेनल्टी कॉर्नर पर तीन गोल दागते हुए हैट्रिक लगाई। अपना खिताब बचाने की राह पर चल रही भारतीय टीम ने संभलकर शुरुआत करने के बाद खेल पर नियंत्रण बनाया और धीरे-धीरे बढ़त बनाई। फाइनल में भारतीय टीम का सामना मेजबान चीन और जापान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
शुरुआती क्वार्टर में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, क्योंकि दोनों ही टीमें ज्यादा खिलाड़ियों को आगे भेजने से बच रही थीं। हालांकि, भारत ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की और 13वें मिनट में गतिरोध तोड़ा, जब मधु सिदार ने एक बेहतरीन अटैकिंग मूव को पूरा करते हुए मौजूदा चैंपियन को 1-0 की बढ़त दिलाई।
भारत ने दूसरे क्वार्टर में दबाव बढ़ाया और कोरियाई सर्कल में लगातार घुसपैठ की। उनकी लगातार कोशिशों का नतीजा 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला और सुप्रिया ने इस मौके को भुनाने में कोई गलती नहीं की। उन्होंने कोरियाई डिफेंस को छकाते हुए सटीक ड्रैग-फ्लिक से बढ़त को दोगुना कर दिया।
साउथ कोरिया को भारत के अटैकिंग खेल को रोकने में संघर्ष करना पड़ा, जबकि मौजूदा चैंपियन ने बॉल पजेशन (गेंद पर कब्जा) और मैदान पर अपना दबदबा बनाए रखा। भारत ने 21वें मिनट में मैच का तीसरा गोल किया। कोरियाई 23-मीटर एरिया में एक बेहतरीन एरियल बॉल ने खतरनाक अटैक की स्थिति बनाई। इसके बाद आए क्रॉस पर सुखवीर कौर ने शानदार फिनिशिंग करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया।
साउथ कोरिया ने हाफ टाइम से पहले कुछ मौके बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत का डिफेंस मजबूती से डटा रहा और हाफ टाइम तक तीन गोल की बढ़त बनाए रखी। भारतीय टीम ने उसी अटैकिंग इरादे के साथ खेल जारी रखा और जल्द ही अपनी बढ़त को और बढ़ा लिया। 33वें मिनट में मिले एक और पेनल्टी कॉर्नर ने सुप्रिया को अपना ड्रैग-फ्लिक आजमाने का एक और मौका दिया और उन्होंने कोई गलती नहीं की और मैच में अपना दूसरा गोल करके स्कोर 4-0 कर दिया।
साउथ कोरिया को आखिरकार 41वें मिनट में सफलता मिली, जब यूरी जियोंग ने सेट-पीस से गोल करके अंतर को 4-1 किया और कोरियाई टीम को वापसी की थोड़ी उम्मीद दी। हालांकि, भारत ने खेल की लय को बदलने नहीं दिया। उन्होंने डिफेंस को मजबूत किया और साथ ही काउंटर-अटैक और सेट-पीस से भी खतरा बनाए रखा। उनकी लगातार कोशिशों से 56वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और सुप्रिया ने एक बार फिर अहम भूमिका निभाई। ड्रैग-फ्लिक स्पेशलिस्ट ने तीसरी बार गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की और भारतीय टीम की जीत पक्की कर दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





