- Home
- /
- Breaking News
- /
- अफगान वायु सेना का...
Breaking News
अफगान वायु सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत
jantaserishta.com
21 May 2023 5:01 PM IST

x
काबुल (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के उत्तरी समांगन प्रांत में रविवार को अफगान वायु सेना का एक सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने यह पुष्टि की है। रक्षा मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, वायुसेना का एक एमडी-530 मॉडल हेलीकॉप्टर गश्ती मिशन पर था। हेलीकॉप्टर समांगन प्रांत के खलम जिले में आज सुबह 09:00 बजे एक बिजली पारेषण लाइन से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में दो पायलट शहीद हो गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
Tagsअफगानिस्तानअफगानिस्तान वायु सेनाहेलीकॉप्टर क्रैशपायलटafghanistanafghanistan air forcehelicopter crashpilot
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





