- Home
- /
- Breaking News
- /
- सागर में जहरीली शराब...
Breaking News
सागर में जहरीली शराब कांड का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
jantaserishta.com
13 Sept 2026 3:06 PM IST

x
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में चर्चित जहरीली शराब कांड के मामले में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई बहरोल थाना क्षेत्र में कठुआ नाला के पास हुई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि छापरी गांव निवासी 21 वर्षीय शिवांजय राजपूत धामोनी-बहरोल मार्ग से अपने घर जाने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही बांदरी थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ इलाके में घेराबंदी कर दी।
पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया और कथित तौर पर पुलिस पर तीन गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। दो राउंड फायरिंग के दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, तीन कारतूस, तीन खोखे, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, शिवांजय राजपूत जहरीली शराब कांड में प्रमुख आरोपियों में शामिल है और उसकी भूमिका अवैध शराब की सप्लाई से जुड़ी बताई जा रही है। घटना के बाद से वह लगातार फरार था। उसके खिलाफ पहले से तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।
सागर के एसपी अनुराग सुजानिया ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि जहरीली शराब के सेवन से बांदा में हुई मौतों के मामले में शिवांजय राजपूत आरोपी है। सूचना मिली थी कि वह उत्तर प्रदेश की तरफ से होते हुए अपने गांव की ओर निकल रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने कठुआ के पास घेराबंदी की। पुलिस के सामने आने पर आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
एसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किए थे। शिवांजय राजपूत पर 30 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और अवैध व जहरीली शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





