- Home
- /
- Breaking News
- /
- इंदौर के तिलक नगर...
Breaking News
इंदौर के तिलक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में लगी भीषण आग, छह लोगों की दर्दनाक मौत
jantaserishta.com
18 March 2026 10:45 AM IST

x
इंदौर: इंदौर के तिलक नगर पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर छह लोगों की जान चली गई है। आठ से 10 दमकलकर्मियों की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि आग लगने के सटीक कारण की अभी जांच की जा रही है, लेकिन संभवतः यह इलेक्ट्रॉनिक वाहन चार्जिंग प्वाइंट से शुरू हुई होगी। यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। छह लोगों की जान जा चुकी है, जबकि हमारी टीम अन्य लोगों को बचाने में सक्रिय रूप से लगी हुई है।
पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने आईएएनएस से बताया कि सुबह करीब 4 बजे हमें तिलक नगर के पास बृजेश्वरी एन्क्लेव इलाके में आग लगने की सूचना मिली। हमारी बचाव टीमें अग्निशमन विभाग के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल गाड़ियों और पानी की बौछारों की मदद से हमने आग को एक-एक मंजिल करके बुझाया।
उन्होंने बताया कि दुर्भाग्यवश छह लोगों की मौत हो गई है। हमारी टीमें अंदर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। ऐसा लग रहा है कि यहीं से चिंगारी उठी और आग घर के अंदर पहुंच गई। पुलिस आयुक्त ने बताया कि टीम और हम लोगों के सामने दो-तीन धमाके हुए।
बता दें कि आग की यह पहली घटना नहीं है, बीते दिनों में कई जगहों पर आग लगने की खबरें सामने आ चुकी हैं। बीते सोमवार को देवास में भी भीषण आग की खबर सामने आई थी। गनीमत थी कि आग की वजह के किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। दमकलकर्मी अनुभव चंदेल ने बताया था कि 10 से 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी थीं।
रविवार को दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थिति नेचर बाजार में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई थी। आग की चपेट में आने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





