- Home
- /
- Breaking News
- /
- बस पलटने से बड़ा हादसा,...

x
मचा हड़कंप.
काबुल (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के उत्तरी बदख्शां प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। देश के प्रांतीय सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख कारी मजुदीन अहमदी ने शनिवार को ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदी ने कहा कि दुर्घटना खाश जिले के केजर गांव में शुक्रवार शाम को हुई जब तकनीकी खराबी के कारण बस पलट गई। बस में महिलाओं और बच्चों सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है।
खस्ताहाल सड़कें, भीड़भाड़ वाली सड़कों पर लापरवाह ड्राइविंग, और यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी को अफगानिस्तान में घातक सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





