- Home
- /
- Breaking News
- /
- बांग्लादेश में इस साल...
Breaking News
बांग्लादेश में इस साल डेंगू के 57,127 मामले, 273 मरीजों की मौत
jantaserishta.com
3 Aug 2023 4:30 PM IST

x
ढाका: बांग्लादेश में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 2,711 नए मामले सामने आए और 12 मौतें हुईं, जिससे इस साल जनवरी से अब तक कुल मामले 57,127 और मरने वालों की संख्या 273 हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के हवाले से बताया कि इस साल ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 47,529 है, जिसमें बुधवार को 2,638 नई रिकवरी भी शामिल है।
डीजीएचएस ने कहा कि देश में पिछले महीने डेंगू के मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई। जुलाई में 43,854 नए संक्रमण और 204 मौतें हुईं। जून-सितंबर की मानसून अवधि बांग्लादेश में डेंगू बुखार का मौसम है, जिसे मच्छर जनित बीमारियों के लिए उच्च जोखिम वाला देश माना जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





