- Home
- /
- Breaking News
- /
- गोलीबारी में 4 की मौत,...
Breaking News
गोलीबारी में 4 की मौत, पुलिस ने कहा- अगर आपको संदिग्ध दिखाई दें तो...
jantaserishta.com
16 July 2023 12:29 PM IST

x
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वाशिंगटन: अमेरिकी राज्य जॉर्जिया के हैम्पटन के डॉगवुड लेक्स इलाके में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:45 बजे (1445 जीएमटी) हुई।
एक संवाददाता सम्मेलन में हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने कहा कि मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस चार क्राइम सीन्स की जांच कर रही हैं। पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी है, जिसकी पहचान 41 वर्षीय स्थानीय पुरुष आंद्रे लॉन्गमोर के रूप में हुई है। हैम्पटन पुलिस विभाग ने संदिग्ध की एक तस्वीर और विवरण जारी किया है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह 2017 ब्लैक जीएमसी अकाडिया चला रहा था और एक ब्लैक हैंडगन ले जा रहा था।
अधिकारियों ने गोलीबारी के चश्मदीदों को पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया है। पुलिस विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर कहा, "अगर आपको संदिग्ध दिखाई दें तो 911 पर कॉल करें।"
Tagsअमेरिकागोलीबारीअमेरिका में गोलीबारी4 मौतजॉर्जियाहैम्पटनamericashootingshooting in america4 deadgeorgiahampton
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





