- Home
- /
- Breaking News
- /
- इजरायली सैनिकों ने की...
Breaking News
इजरायली सैनिकों ने की 3 फिलिस्तीनियों की हत्या
jantaserishta.com
25 July 2023 5:34 PM IST

x
रामल्ला: उत्तरी वेस्ट बैंक के नब्लस शहर में इजरायली सैनिकों ने मंगलवार को तीन फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फिलिस्तीनी सुरक्षा बलों के हवाले से बताया कि इजरायली सैनिकों ने एक वाहन पर हमला किया और गोलीबारी की। इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीनी एम्बुलेंस को वाहन तक पहुंचने से रोका।
इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि नब्लस शहर के पास इजरायली सेना की चौकी पर गोलीबारी करने के बाद सैनिकों ने तीन सशस्त्र फिलिस्तीनियों को मार डाला। प्रवक्ता के मुताबिक, तीन आतंकवादी चौकी के पास एक इलाके में पहुंचे और वहां तैनात सैनिकों पर 100 मीटर की दूरी से गोलियां चला दीं।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी के बाद से फिलिस्तीनियों द्वारा किए गए हमलों में 24 लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश इजरायली हैं। जबकि बच्चों और महिलाओं सहित लगभग 200 फिलिस्तीनियों को इजरायली सैनिकों ने मार डाला है।
Tagsइजरायली सैनिकइजरायलफिलिस्तीनियों की हत्याफिलिस्तीनIsraeli soldiersIsraelkilling PalestiniansPalestine
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





