Breaking News

पुलिस मुख्यालय में आग लगने से 25 घायल, देखें भयानक मंजर

jantaserishta.com
2 Oct 2023 1:56 PM IST
पुलिस मुख्यालय में आग लगने से 25 घायल, देखें भयानक मंजर
x
काहिरा: मिस्र के शहर इस्माइलिया में पुलिस मुख्यालय में सोमवार को भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, आग बुझाने के लिए स्थानीय नागरिक सुरक्षा और सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है, जबकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इस बीच, घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाने के लिए 30 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। नाइल टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि चार मंजिल आग की चपेट में आने से मुख्यालय की बाहरी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। आग पर काबू पाने तक इमारत के सभी कर्मचारी को बाहर निकाल लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story