Breaking News

13 आतंकवादियों को मार गिराया गया

jantaserishta.com
21 Jun 2023 1:22 PM IST
13 आतंकवादियों को मार गिराया गया
x
मोगादिशू: सोमाली नेशनल आर्मी (एसएनए) ने दक्षिणी सोमालिया के लोअर जुबा क्षेत्र में एक अभियान के दौरान अल-शबाब के 13 आतंकवादियों को मार गिराया और कई को घायल कर दिया। क्षेत्र में दनाब (एलीट फोर्स) कमांडो की 16वीं बटालियन के कमांडर अहमद अब्दुल्लाही नूर ने मंगलवार को सोमाली नेशनल न्यूज एजेंसी को बताया कि सेना ने विशेष अभियान के दौरान सात एके-47 राइफल बंदूकें और एक आरपीजी सहित कई हथियार बरामद किए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल्लाही ने अभियान के दौरान एसएनए सैनिकों के हताहत होने की संख्या पर कोई टिप्पणी नहीं की। सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों पर हमला करने और अवैध टैक्स वसूलने वाले अल-शबाब आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए हवाई और जमीनी हमले तेज कर दिए हैं। उधर, उग्रवादियों ने भी सुरक्षा बलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हमले तेज कर दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story