Breaking News

सड़क दुर्घटना में 12 की मौत

jantaserishta.com
23 Aug 2023 4:59 PM IST
सड़क दुर्घटना में 12 की मौत
x
कीव: यूक्रेन में एक सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हादसा मंगलवार शाम करीब 7:28 बजे हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को ब्रोडेट्सके गांव के पास एक सड़क पर एक यात्री कार, जिसमें 12 लोग सवार थे, एक ट्रक से टकरा गई।
2 वर्ष से 12 वर्ष की आयु के छह बच्चों सहित वाहन के सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है और 42 वर्षीय ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। उस पर यातायात सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के लिए आपराधिक आरोप लग सकता है।
राष्ट्रीय पुलिस के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में यूक्रेन की सड़कों पर यातायात दुर्घटनाओं में 1,314 लोग मारे गए, और 12,755 घायल हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story