Breaking News

भारी बारिश के कारण 11 लोगों की मौत, 27 लापता

jantaserishta.com
1 Aug 2023 4:25 PM IST
भारी बारिश के कारण 11 लोगों की मौत, 27 लापता
x
बीजिंग: बीजिंग में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में मेंटौगौ में चार और फैंगशान में दो शामिल हैं, जो सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं। राजधानी शहर के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के अनुसार, चांगपिंग जिले में चार और हैडियन में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जिन 27 लोगों के लापता होने की सूचना है, उनमें मेंटौगौ में 13, चांगपिंग में 10 और फांगशान में चार लोग शामिल हैं।
मुख्यालय के अनुसार, तूफान डोकसूरी के प्रभाव के बीच, 29 जुलाई से शहर में लगातार भारी बारिश हो रही है, खास तौर से पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मंगलवार सुबह 6 बजे तक, बीजिंग में औसत वर्षा 257.9 मिमी दर्ज की गई, जबकि शहरी क्षेत्र में औसत वर्षा 235.1 मिमी थी। मेंटौगौ और फैंगशान में, औसत वर्षा क्रमशः 470.2 मिमी और 414.6 मिमी तक पहुंच गई। अब तक, बारिश के कारण शहर भर के लगभग 127,000 निवासियों को स्थानांतरित कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story