- Home
- /
- Breaking News
- /
- 2 यात्री बसों की...
Breaking News
2 यात्री बसों की टक्कर, 10 लोगों की मौत और 40 घायल
jantaserishta.com
25 Jun 2023 4:22 PM IST

x
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाब शाह जिले में रविवार को दो यात्री बसों की टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना जिले के दौर इलाके में हुई है। यहां पर एक लेन वाले रोड पर विपरीत दिशाओं में जा रही दो बसें एक ही समय में दो अलग-अलग वाहनों से आगे निकल गईं, जिस वजह से यह दुर्घटना हुई।
बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक बस पेशावर से कराची जा रही थी जबकि दूसरी बस कराची से पंजाब प्रांत की ओर जा रही थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





