लेख

Neeraj Chopra:नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, जीता पेरिस डायमंड लीग का खिताब

Sarita
21 Jun 2025 10:50 AM IST
Neeraj Chopra:नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, जीता पेरिस डायमंड लीग का खिताब
x
Neeraj Chopra : गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारतीय भाला फेंक स्टार ने शुक्रवार को जर्मनी के जूलियन वेबर को हराकर दो साल बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। इससे पहले नीरज पेरिस डायमंड लीग में लगातार दो बार दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार चोपड़ा ने पहले दौर में 88.16 मीटर भाला फेंककर खिताब जीता। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में 90 मीटर क्लब के पांच प्रतियोगी शामिल थे।
उनका दूसरा थ्रो 85.10 मीटर था और अगले तीन प्रयासों में उन्होंने फाउल किया। छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर भाला फेंका। वेबर अपने पहले थ्रो में 87.88 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ब्राजील के लुइस मौरिसियो दा सिल्वा तीसरे दौर में 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। चोपड़ा ने 16 मई को दोहा में डायमंड लीग के दौरान 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था
Next Story