VIRAL VIDEO: पुणे के छावनी से एक दिल दहला देनेवाला वीडियो सामने आया है, जिसमें बीच सड़क पर एक साथ तीन सांपों को मेटिंग करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में तीनो सांपों को एक दूसरे से लिपटते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो वीडियो वहां मौजूद किसी प्रत्यक्षदर्शी ने फिल्माया है. लेकिन ऐसा कहा जाता है कि सांपों को मेटिंग करते देखना खतरनाक होता है. क्योंकि जब उन्हें आभास होता है कि कोई उनके सम्भोग में खलल डाल रहा है तो वो हमला भी कर सकते हैं.