Fatehpur: युवक के पीछे पड़ा सांप ने 30 दिन में 5 बार काटा, फिर भी जिन्दा

Update: 2024-07-02 10:28 GMT
Fatehpur: युवक के पीछे पड़ा सांप ने 30 दिन में 5 बार काटा, फिर भी जिन्दासांप दुनिया में सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। कई प्रजातियां ऐसी होती हैं अगर वो इंसान को काट ले तो पलभर में मौत हो जाती है। लेकिन यूपी से जो मामला समाने आया है वह बड़ा ही kinda weird है, जहां एक शख्स को सांप ने एक बार नहीं बल्कि पांच बार काटा। लेकिन इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान रह गए कि कैसे सांप के पांच बार काटे जाने के बाद वो बार-बार ठीक हो गया। इस शख्स को सांप ने एक महीने में पांच बार काटा।
यह मामला फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है। यहां रहने वाले विकास दुबे को एक से डेढ़ महीने के अंदर सांप ने पांच बार काटा, लेकिन हर बार इलाज के बाद वह ठीक हो गया। युवक सांप के काटे जाने के डर से अपनी मौसी के यहां रहने लगा था लेकिन सांप ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा। युवक को सांप के बार-बार काटे जाने से उसके परिवार वाले भी काफी दुखी हैं। फिलहाल युवाक का इलाज एक प्राइवेट hospital में जारी है।
दो जून को पहली बार काटा
सबसे पहले विकास दुबे को दो जून की रात को सांप ने काटा था। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वह घर ठीक होकर आ गया। फिर 10 जून की रात फिर से सांप ने दुबे का काट लिया। इस बार भी वह ठीक होकर घर लौट आया। सांप के डंसने के बाद दुबे अब सावधानी बरतने लगा। लेकिन सात दिन बाद 17 जून को सांप ने फिर काट लिया, हालत बिगड़ने के बाद परिजन दहशत में आ गए। विकास का इलाज फिर उसी अस्पताल में हुआ और वह ठीक हो गया।
भागकर मौसी के घर पहुंचा, वहां भी काटा
विकास दुबे को सात दिन बीत जान के बाद चौथी बार फिर काट लिया। परिवार वाले फिर उसे लेके अस्पताल पहुंच गए तो doctor भी यह देखकर हैरान रह गए। हालांकि इस बार फिर इलाज के बाद दुबे बच गया। रिश्तेदारों और डॉक्टरों ने सलाह दी कि विकास को रहने के लिए कहीं और भेज दिया जाए। इसके बाद वह मौसी के घर चला गया। लेकिन बीते शुक्रवार को दुबे को सांप ने फिर काट लिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां विकास का इलाज जारी है।
Tags:    

Similar News

-->