World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नया टैरिफ फॉर्मूला वैश्विक स्तर पर विवादों में घिर गया है। इस फॉर्मूले के तहत अमेरिका जिन देशों के साथ व्यापार घाटे में है, उनके निर्यात के अनुपात में टैरिफ तय किया गया है — और अंत में उस दर को आधा कर न्यूनतम 10% शुल्क लागू किया गया है।
इस गणना के आधार पर मेडागास्कर जैसे गरीब देश पर 47% टैरिफ लगाया गया है, जबकि देश की प्रति व्यक्ति आय महज $500 है। इसी तरह लेसोथो पर 50% और कंबोडिया पर 49% शुल्क लगाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार इस नीति से अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों को सबसे अधिक नुकसान होगा।