World: मॉस्को में अचानक बर्फबारी, वसंत में लौटी सर्दी

Update: 2025-04-06 09:31 GMT

World वर्ल्ड: रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को जबरदस्त बर्फबारी हुई, जिससे रेड स्क्वायर समेत पूरे शहर पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन में पूरे महीने की औसत बर्फ गिरने की उम्मीद है।

बीते कुछ हफ्तों तक मॉस्को में मौसम सामान्य से काफी गर्म रहा था, लेकिन शुक्रवार को जहां तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को पारा शून्य से नीचे चला गया। बर्फबारी ने वसंत के फूलों को ढक दिया और सड़कों को फिसलन भरा बना दिया।

मॉस्को क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्होंने अपनी गाड़ियों के विंटर टायर बदल दिए हैं तो सड़कों पर न निकलें, क्योंकि रूस में बर्फीले मौसम के लिए खास टायर जरूरी होते हैं

Tags:    

Similar News