नई दिल्ली: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक मिडिल स्कूल सुबह करीब 10 बजे जोरदार धमाके से दहल उठा. स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को संभलने का मौका भी नहीं मिला. इस विस्फोट में 7 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 लोग घायल हुए हैं. धमाका पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में हुआ.
घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. स्थानीय पुलिस प्रशासन ने विस्फोट की पुष्टि की है. फरीद देहकान ने बताया, मामले की गंभीरता को देखते हुए कुनार प्रांत की इन्वेस्टिगेटिव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया है. जांच दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए बारीकी से छानबीन कर रहे हैं.