world water day 2023: इस साल क्या है विश्व जल दिवस 2023 की थीम

हर साल विश्व जल दिवस 22 मार्च (22 march) को मनाया जाता है।

Update: 2023-03-21 17:11 GMT

हर साल विश्व जल दिवस 22 मार्च (22 march) को मनाया जाता है। पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है। 1.6 प्रतिशत पानी जमीन के नीचे पाया जाता है। पृथ्वी की सतह पर पाए जाने वाले पानी का 97 प्रतिशत सागरों और महासागरों में है, जोकि पीने के काम में नहीं आता केवल 3 प्रतिशत पानी पीने लायक है। बढ़ती जनसँख्या के लिए पानी की उपलब्धता हेतु विश्वभर में प्रयास किये जा रहे हैं। World Water Day का उद्देश्य दुनिया के सभी देशों में स्वच्छ और सुरक्षित जल को सभी लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ जल के संरक्षण पर भी ध्यान देना है।

क्या है विश्व जल दिवस 2023 की थीम

हर साल UN द्वारा जल दिवस के आस-पास जल सम्मलेन का आयोजन भी किया जाता है। इस साल संयुक्त राष्ट्र 2023 जल सम्मलेन 22 से 24 मार्च ,न्यूयॉर्क में किया जायेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2010 में United Nations ने “सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता के अधिकार” को मानव अधिकार के रूप में मान्यता दी थी।

इस साल विश्व जल दिवस 2023 की थीम (World Water Day theme) अक्सेलरेटिंग चेंज (Accelerating Change) यानी ‘परिवर्तन में तेजी‘ रखी गयी है। इस वर्ष 2023 में Water Day को ‘Be the change‘ अभियान के तहत मनाया जायेगा।




Tags:    

Similar News

-->