नई दिल्ली: यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि जब से रूस ने हमले शुरू किए हैं, तब से कीव में 228 लोग मारे गए हैं. मेयर कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रूसी हमले में राजधानी कीव में 4 बच्चों की भी जान चली गई.

पोप फ्रांसिस ने वेटिकन अस्पताल में यूक्रेन के बच्चों से मुलाकात की. बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन से आए 19 बच्चों को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रूस-यूक्रेन जंग के बीच लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बनाए गए ह्यूमन कॉरिडोर के जरिए शनिवार को 6,623 लोगों को खतरे वाली जगह से सुरक्षित निकाला गया है. बता दें कि रूसःयूक्रेन के बीच 10 ह्यूमन कॉरिडोर को लेकर सहमति बनी है. इसमें से 8 कॉरिडोर के जरिए लोगों को निकालना शुरू कर दिया गया है. निकाले गए लोगों में से 4,128 सिर्फ मरियूपोल शहर के रहने वाले हैं. सभी को उत्तर-पश्चिम में जापोरिज्जिया ले जाया गया है.

Tags: