युद्ध ब्रेकिंग: यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में एयर रेड अलर्ट

Update: 2022-03-01 03:58 GMT

नई दिल्ली: यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में एयर रेड अलर्ट जारी है. Volyn, Ternopil और Rivne Oblast में सायन बज रहे हैं. ऐसे में लोगों को पास के शेल्टर में जाकर खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.

यूक्रेन के विदेश मंत्री Dmytro Kuleba ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने International Court of Justice में याचिका दायर की है. इसमें रूसी सेना के मिलिट्री एक्शन को जल्द रोकने की गुजारिश हुई है.
UNGA के 11वें आपातकालीन सत्र में यूक्रेन पर UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि विवादों का शांतिपूर्ण समाधान भारत की सतत स्थिति रही है। भारत सरकार का मानना है कि कूटनीति के रास्ते पर लौटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है.
भारत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की तत्काल निकासी के प्रयास करने के लिए जो कुछ भी कर सकता है वह कर रहा है. इस महत्वपूर्ण मानवीय आवश्यकता को तुरंत संबोधित किया जाना चाहिए.
मैं यूक्रेन के सभी पड़ोसी देशों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारे नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं खोली और कर्मियों को सुविधाएं दी। हम अपने पड़ोसी और विकासशील देशों के फंसे लोगों की मदद के लिए तैयार हैं.

Tags:    

Similar News