Virus: बर्ड फ्लू के कारण दुनिया में पहली मौत, भारत में जारी हुआ अलर्ट

Update: 2024-06-06 18:50 GMT
कोरोना वायरस संक्रमण, जिसने देश और दुनिया में तबाही मचा दी थी अब इससे भी खतरनाक एच5एन1 वायरस (एवियन इन्फ्लूएंजा) का खतरा मंडरा रहा है। कई देशों में ये वायरस तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका के कई शहरों में एच5एन1 वायरस (एवियन इन्फ्लूएंजा) फैल गया है। माना जा रहा है कि ये वायरस कई शहरों में गायों और दूध के जरिए फैला है। इंसानों में भी इसके फैलने के मामले सामने आ चुके है, जिसके बाद स्थिति काफी मुश्किल हो गई है। इस महीने की शुरुआत में ही भारत में भी एच5एन1 वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। एच5एन1 वायरस को आम भाषा में बर्ड फ्लू कहा जाता है।वहीं केंद्र सरकार भी जून महीने की शुरुआत में ही एवियन इंफ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुका है। इसके तहत चार राज्यों आंध्र प्रदेश (नेल्लोर जिला), महाराष्ट्र (नागपुर जिला), झारखंड (रांची जिला) और केरल (अलपुझा, कोट्टायम और पथानामथिट्टा जिले) को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए है। इन राज्यों को अधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। इस मामले पर अब विश्व स्वास्थ्य संगठन बर्ड फ्लू के कारण दुनिया में पहली मौत होने की सूचना दी जा चुकी है।
WHO विश्व स्वास्थ्य संगठन : विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक मैक्सिको में 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है। अब तक ये नहीं पता चला है कि ये व्यक्ति बर्ड फ्लू से कैसे संक्रमित हुआ था। मरीज को बुखार, सांस लेने में दिक्कत और दस्त का सामना करना पड़ा था। इन सभी लक्षणों के उभरने के बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ये भी जानकारी मिली है कि संबंधित मरीज पहले से ही क्रोनिक किडनी 
Failure
, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों से पीड़ित था।
कोरोना से भी खतरनाक है ये संक्रमण
बर्ड फ्लू को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि पहली बार 23 मई को इस बर्ड फ्लू के मालमे की जानकारी आई थी। संगठन ने ये भी कहा है कि बर्ड फ्लू कोरोना वायरस संक्रमण से 100 गुणआ अधिक तेजी से संक्रमण फैला सकता है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC ) ने भी एक रिपोर्ट इस संबंध में जारी की है।
रिपोर्ट के मुताबिक एच5एन1 वायरस
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी की report में सामने आया कि एच5एन1 वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अब तक नहीं फैला है। अब तक इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बाद भी सावधानी बरतना बेहद जरुरी है। वायरस से पीड़ित व्यक्ति में हल्के लक्षण भी देखने को मिल सकते है। वहीं अगर कोई व्यक्ति इससे पीड़ित हो जाए तो इससे मृत्युदर बढ़ने का खतरा भी बना रहता है।
भारत में जारी अलर्ट
भारत सरकार ने भी इस महीने की शुरुआत में ही बर्ड flue को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में देश के चार राज्यों में अधिक सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कहा गया है कि किसी भी असामान्य मृत्यु पर नजर बनाए रखें। समय रहते बर्ड फ्लू के लक्षणों की पहचान करें ताकि मरीज का इलाज किया जा सके।
Tags:    

Similar News

-->