अन्य

नई सरकार के गठन के बाद भारत आएंगे अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन

jantaserishta.com
6 Jun 2024 10:51 AM IST
नई सरकार के गठन के बाद भारत आएंगे अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन
x
वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार पदभार संभालने के बाद नई सरकार से बातचीत के लिए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन भारत दौरे पर आएंगे। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर बधाई देने के लिए उन्हें फोन किया था, तो उन्होंने सुलिवन के दौरे पर भी चर्चा की थी।
व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रपति जोसेफ बाइडेन जूनियर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के आम चुनावों में उनकी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत पर बधाई देने के लिए उन्हें फोन किया था।"
बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत संबंधों और वैश्विक रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने तथा एक स्वतंत्र, मुक्त और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझा विजन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक्स पर एक पोस्ट में भारत और अमेरिका की दोस्ती की सराहना की। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन सहित अमेरिकी प्रशासन के दूसरे वरिष्ठ सदस्यों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपने "मित्र" की कॉल आने पर खुश हैं। हालांकि सुलिवन के दौरे की घोषणा कर दी गई है, लेकिन तारीख अभी तय नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के चंद दिनों के भीतर वह नई दिल्ली की यात्रा पर रवाना होंगे। पीएम मोदी के 8 जून को तीसरी बार शपथ लेने की संभावना है।
व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है, "इस साल जबरदस्त लू के बावजूद अपना वोट डालकर भारत के लोगों ने एक बार फिर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का इजहार किया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story