VIDEO: प्लेन में यात्रियों के बीच हुई लड़ाई, इस वजह से एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के पर मुक्के

यात्रियों के बीच हुई लड़ाई का वीडियो

Update: 2021-08-03 13:43 GMT

याद है वो टाइम जब कोई आदमी सीट पर अपना रूमाल छोड़कर बाहर हवा खाने चला जाता है और फिर दूसरा आदमी आके सीट पर बैठ जाता है। इसके बाद वो बंदा वापस आता है-ओए मेरा रूमाल यहां पड़ता था। भाई सीट तुम्हारे …. की थोड़ा ना है। फिर ज्यादा बातें नहीं होती चलते हैं मुक्के। भारतीय रेल में यह मनोरंजन का साधन बन जाता है कई बार जनता के लिए, जनता भी मारो-मारो सा चिल्लाने लगती है। खैर अमेरिकन एयरलाइन जी हां, साफ सुथरे लोग, वो भी सीट के लिए लड़ते हैं। वो भी फ्लाइट में।, हाल ही में मुक्का-मुक्की का वीडियो वायरल हुआ है।

Full View


इस घटना का तो वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह फ्लाइट New Orleans से टेक्सास जा रही थी। सीबीएस के मुताबिक, इसी दौरान दो लोगों के बीच सीट को लेकर बहस हो गई। सीट रिक्लाइंड पोजिशन पर अटक गई थी। एक यात्री ने बताया कि जब प्लेन लैंड किया तो सीट बेल्ट साइन ऑफ थे। इसी बीच दोनों लोग आपस में लड़ने लगे।
बाद में हालांकि प्लेन लैंड करने के बाद पुलिस को बुलाया गया वो दोनों को पकड़कर ले गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह दो लोग लड़ते-लड़ते बाकी कई यात्रियों पर भी गिर जाते हैं।
Tags:    

Similar News

-->