अमेरिकी SC ने ट्रंप को डिपोर्टेशन की इजाजत दी

Update: 2025-04-08 14:50 GMT

World वर्ल्डअमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को वेनेजुएला के कथित गैंग सदस्यों को देश से निकालने की अनुमति दे दी है। यह फैसला 5-4 मतों से आया, जिसमें अदालत ने ट्रंप प्रशासन को 1798 के Alien Enemies Act के तहत कार्रवाई की इजाजत दी। यह कानून आमतौर पर युद्धकाल में इस्तेमाल होता है।

इससे पहले वाशिंगटन के जज जेम्स बोसबर्ग ने 15 मार्च को इस कार्रवाई पर रोक लगाई थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने उस रोक को हटा दिया है। हालांकि अदालत ने कहा कि डिपोर्ट करने से पहले हिरासत में लिए गए लोगों को सूचना दी जाए और उन्हें कोर्ट में अपील का मौका मिले।

यह कानून पहले विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी इस्तेमाल हुआ था। ट्रंप ने 15 मार्च को Tren de Aragua गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ इस कानून का इस्तेमाल करने की घोषणा की थीफैसले में यह भी कहा गया है कि डिटेंशन को चुनौती देने वाले व्यक्ति को उसी न्याय क्षेत्र में अपील करनी होगी जहाँ वह हिरासत में है


Tags:    

Similar News