World वर्ल्ड: जापान और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर बातचीत बुधवार को वॉशिंगटन में शुरू हो रही है। जापान के मुख्य व्यापार वार्ताकार रयोसेई अकाज़ावा अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीयर से मुलाकात करेंगे। यह बैठक ट्रंप सरकार के टैरिफ नीति पर पहली बड़ी परीक्षा मानी जा रही है।
जापान पर फिलहाल अमेरिकी निर्यात पर 24% शुल्क लगा है, जिसे अस्थायी रूप से 90 दिनों के लिए स्थगित किया गया है। हालांकि, 10% यूनिवर्सल टैरिफ और 25% ऑटोमोबाइल टैरिफ अब भी प्रभावी हैं। जापान ने अभी तक कोई प्रतिशोधात्मक कदम नहीं उठाया है। जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा का कहना है कि वे जल्दबाज़ी में कोई समझौता नहीं करेंगे और बड़े स्तर पर रियायतें नहीं दी जाएंगी।