US-Iran Tensions: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच टकराव का आज 11वां दिन है। इस दौरान अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि मंगलवार को ईरान पर अब तक के सबसे बड़े और तीव्र हमले किए जा सकते हैं। हेगसेथ के मुताबिक इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में फाइटर जेट और बमवर्षक विमान शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि लगातार सैन्य कार्रवाई के कारण ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर हो रही है और उसे नुकसान पहुंचा है।
दूसरी ओर ईरान की तरफ से भी कड़ा जवाब सामने आया है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि ईरान किसी भी धमकी से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग ईरान को खत्म करने की बात कर रहे हैं, उन्हें अपने अंजाम के बारे में भी सोचना चाहिए। लारीजानी ने कहा कि अतीत में भी कई शक्तिशाली देशों ने ईरान के खिलाफ कोशिशें की थीं, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी जनता बाहरी दबाव या धमकियों से नहीं डरती।
इस बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता जताई जा रही है। कई देशों ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने और स्थिति को और अधिक गंभीर होने से रोकने की अपील की है।
Tags: