ELon Musk द्वारा Twitter के निजी इक्विटी फर्मो ने इस सौदे में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की

उन्होंने कहा कि कहने को तो बहुत कुछ है, लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Update: 2022-04-20 04:15 GMT

ELon Musk द्वारा Twitter के अधिग्रहण के लिए साझीदार तलाशने की खबरों के बीच कई निजी इक्विटी फर्मो ने इस सौदे में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। हालांकि सूत्रों ने उन फर्मो का नाम नहीं बताया है, जिन्होंने सौदे में शामिल होने की इच्छा जताई है। बता दें कि आइटी कंपनियों में निवेश करने वाली निजी इक्विटी फर्म थोमा ब्रावो ने पिछले सप्ताह इंटरनेट मीडिया कंपनी से सौदे को लेकर संपर्क किया था। माना जा रहा है कि कंपनी एलन मस्क 43 अरब डालर के अधिग्रहण प्रस्ताव को चुनौती दे सकती है।इस बीच अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट इंक सीधे तो ट्विटर को खरीदना नहीं चाहता है, लेकिन वह उन संभावनाओं पर विचार कर रहा है, जिसमें वह एलन मस्क जैसे संभावित खरीदारों को फंड उपलब्ध कराने में मदद कर सके। यही वजह है कि वह सौदे को लेकर मस्क या किसी अन्य बोलीदाता के साथ काम करने को तैयार है। अपोलो और ट्विटर ने इस ताजा घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। थोमा ब्रावो ने ट्विटर को सूचित किया है कि वह एक साथ बोली लगाने की संभावना तलाश रहा है।

अगर कंपनी को खरीद पाया तो बोर्ड का वेतन शून्य होगा: मस्क
नई दिल्ली, आइएएनएस: ट्विटर के बोर्ड द्वारा अधिग्रहण का प्रस्ताव नकारे जाने से भन्नाए एलन मस्क ने कहा है कि अगर वह कंपनी पर प्रभुत्व स्थापित करने में सफल रहे तो बोर्ड के सदस्यों का वेतन शून्य होगा। उन्होंने ट्वीट करके यह बात कही है। अपने ट्वीट में मस्क ने एल्विस प्रेस्ली का गीत 'लव मी टेंडर' भी अटैच किया था। इससे पहले मस्क ने कहा था कि बोर्ड को उनके बारे में नहीं बल्कि दूसरे संभावित बोलीदाताओं के बारे में चिंता करनी चाहिए।
ट्वीट के जरिये डोर्सी ने बोर्ड पर साधा निशाना
न्यूयार्क, रायटर: ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने ट्वीट के जरिये कंपनी के बोर्ड पर निशाना साधा है। दरअसल, पिछले सप्ताह डोर्सी ने कहा था कि निदेशक मंडल लगातार कंपनी की कमजोरी रहा है। इसी संबंध में जब सोमवार को उनसे पूछा गया कि जब वह कंपनी के सीईओ थे तो उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया। इस पर डोर्सी ने स्वतंत्र रूप से बोलने की अपनी सीमित शक्ति पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कहने को तो बहुत कुछ है, लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता है।
Tags:    

Similar News

-->