मिस्र में मिला तीन हजार साल पुराने अद्भुत 'सोने के शहर', सामने आया पहला VIDEO

एमेनोटेप III के शासनकाल का और तूतनखामेन के दौरान भी चलता रहा।'

Update: 2021-04-12 04:37 GMT

मिस्र में मिले तीन हजार साल पुराने अद्भुत शहर की चर्चा पूरी दुनिया में है। इतने साल बीत जाने के बाद जाने के बाद भी मिस्र के इस 'सबसे बड़े' प्राचीन शहर के अवशेषों को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे अभी कल ही इन्‍हें बनाया गया हो। इस शहर को 'प्राचीन मिस्र का पोम्‍पेई' भी कहा जा रहा है। लक्‍जर शहर की रेत के नीचे इस करीब 3400 साल पुराने शहर के मिलने की घोषणा मिस्र के चर्चित पुरातत्‍ववेत्‍ता डॉक्‍टर जही हवास ने पिछले सप्‍ताह की थी। अब इस 'सोने के शहर' का पहला वीडियो दुनिया के सामने आ गया है।

कई विशेषज्ञों का कहना है कि मिस्र का यह शहर वर्ष 1922 में तूतनखामून के मकबरे की खोज के बाद सबसे बड़ी खोज है। करीब 7 महीने की खुदाई के बाद इस शहर का पता चला है। इस शहर में अभी अगले कई साल तक आम आदमी को जाने की इजाजत नहीं होगी। इस बीच यूट्यूब चैनल Anyextee के संचालकों ने इस पूरे शहर का वीडियो जारी किया है। उन्‍होंने कहा कि ये फुटेज उनके पास एक्‍सक्‍लूसिव हैं और अब तक नहीं देखे गए हैं। आइए देखते हैं मिस्र के सोने के शहर का पूरा वीड‍ियो....

Full View

मिस्र में खोजा गया सबसे विशाल प्राचीन शहर
मशहूर मिस्र विशेषज्ञ जाही हवास ने ऐलान किया है कि 'खोए हुए सुनहरे शहर' की खोज लग्जर के करीब की गई है। यहां राजाओं की घाटी स्थित है। टीम ने एक बयान जारी कर बताया कि डॉ. जाही के तत्वाधान में मिस्र के मिशन में एक शहर मिला है जो रेत के नीचे खो गया था। बयान में कहा गया है, 'शहर 3000 हजार साल पुराना है, एमेनोटेप III के शासनकाल का और तूतनखामेन के दौरान भी चलता रहा।'


Tags:    

Similar News